बेंगलुरु। कर्नाटक के चमराजनगर में मंदिर का प्रसाद खाने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोगों की हालत गंभीर होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद प्रशासन आनन-फानन में पीडि़तों को स्वास्थ्य सेवाएं अपलब्ध करवाना प्रारंभ कर दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के चमराजनगर में प्रसाद खाने की से 11 लोगों की मौत होने के समाचार मिले हैं और 80 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना में 12 लोगों की ज्यादा हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसी के साथ मुख्य सचिव और कमिश्नर ने मंड्या एवं मैसूर के डीएचओ को निर्देश दिए है कि वे चमराजनगर में स्वास्थ विभाग को सारी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराएं। प्रसाद खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगडऩे और 11 लोगों की मृत्यु के समाचार मिलने से क्षेत्र में हडक़म्प मच गया।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope