बेंगलुरू। सीमा शुल्क विभाग ने श्रीलंका के दो पुरुषों और आठ महिलाओं को सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार शाम को गिरफ्तारियां की।
आरोपियों ने 140 अन्य यात्रियों के साथ श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट यूएल 171 में कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थित बंदरानाइक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा शुरू की।
गहन जांच के बाद, अधिकारियों ने पाया कि 10 आरोपियों ने सोने को पेस्ट के रूप में छिपाया था, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है।
आगे की जांच चल रही है।
--आईएएनएस
PM मोदी का केसीआर पर हमला, गर्माई सियासत
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 27.45 करोड़ प्रवासी कामगार पोर्टल पर पंजीकृत
पानी बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करें : पंजाब के मुख्यमंत्री
Daily Horoscope