• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक : छोटी-सी कहासुनी में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Karnataka: Wife murdered over petty argument, husband arrested - Bengaluru News in Hindi

बागलकोट । एक छोटी-सी कहासुनी ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पति ने अपनी पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक के बागलकोट जिले के तेरदाल शहर के गुम्मटगल्ली इलाके में हुई। मृतका का नाम लक्ष्मी है। वह भरतेश महेश्वरवाड़ी की पत्नी थी और सिर्फ 27 साल की थी। आरोपी पति भरतेश महेश्वरवाड़ी 32 साल का है। दोनों की शादी दस साल पहले हुई थी। इन दस सालों में पति-पत्नी के बीच रोजाना छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। परिवार के बुजुर्गों ने कई बार बीच-बचाव करके मामला सुलझाने की कोशिश की। लेकिन, हर बार नाकाम रहे। बुधवार की रात करीब दस बजे फिर किसी मामूली बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों बेडरूम में जा पहुंचे। गुस्से में भरतेश ने कैंची उठाई और लक्ष्मी पर चार-पांच वार कर दिए। लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही तेरदाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भरतेश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। लक्ष्मी के परिवार वालों ने भरतेश और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़े आम बात थे। कई बार तो आवाजें बाहर तक आती थीं। लोग समझाते भी थे। लेकिन, बात नहीं बनती थी। इस बार झगड़े ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि एक जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अब कोर्ट में मामला चलेगा और सजा तय होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka: Wife murdered over petty argument, husband arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka, wife, crime news in hindi, crime news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved