• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कर्नाटक के CM बने BS येदिुरप्पा, राज्यपाल वजुभाई वाला ने दिलाई शपथ

बेंगलुरु। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के सीएम के तौर पर शपथ लिया। इससे पहले येदियुरप्पा कर्नाटक के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन तीनों बार वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से आज मुलाकात करूंगा और आज ही शपथ ग्रहण कराने का अनुरोध करूंगा।' इससे पहले पूर्व बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु के कडू मल्लेश्वर मंदिर में पूजा की।

बता दें कि वे कर्नाटक के शिकारीपुर विधानसभा सीट से नौ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वहीं 2014 में शिमोगा संसदीय क्षेत्र से उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था। भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से येदियुरप्पा ने 2008 में कर्नाटक में पहली बार अपनी सरकार बनाई थी।


अपडेट...

- कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजभवन रवाना हो गए हैं। इससे पहले पूर्व बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु के कडू मल्लेश्वर मंदिर में पूजा की।

- बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से पूर्व बेंगलुरु के कडू मल्लेश्वर मंदिर में पूजा की।

- बीएस येदियुरप्पा बीजेपी दफ्तर पहुंचे, शाम 6 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ।

- बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपने शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्योता भी दिया है।

-बीएस येदियुरप्पा आज शाम 6 बजे ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे अौर उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए 7 दिन का समय मिलेगा। यानी 7 दिन के अंदर बीएस येदियुरप्पा कभी भी बहुमत साबित कर सकते हैं।

राज्यपाल से मुलाकात कर बीएस येदियुरप्पा ने 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बीएस येदियुरप्पा आज ही शपथ लेंगे। इस बीच भाजपा बागी विधायकों से संपर्क साधने के प्रयास में है, क्योंकि भाजपा को लगता है कि कांग्रेस भी बागियों को अपने पाले में लाने का प्रयास करेगी। आज शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ बीएस येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BS Yeddyurappa says, I just met the Governor, I will take oath as Chief Minister today at 6 pm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp leader bs yeddyurappa, raj bhavan, amit shah, bs yeddyurappa , karnataka assembly speaker kr ramesh kumar, karnataka govt, karnataka crisis, karnataka government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, belagaum news, belagaum news in hindi, real time belagaum city news, real time news, belagaum news khas khabar, belagaum news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved