• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धोनी के शहर में कोहली का जादू, रांची वनडे में मचा धमाल, सुरक्षा तोड़ फैन ने किया दंडवत

Kohli magic in Dhoni hometown, Ranchi ODI creates a stir, fan breaks security and prostrates himself - Ranchi News in Hindi

रांची। धोनी के शहर में रविवार को विराट कोहली का ऐसा जादू चला कि पूरी रांची झूम उठी। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे का माहौल एक समय ऐसा हो गया, मानो पूरा स्टेडियम विराट के नाम पर ही सांस ले रहा हो। उनके हर चौके-छक्के के साथ 'कोहली… कोहली…' की गूंज आसमान तक उठती रही। स्टार बल्लेबाज ने 135 रन की दमदार पारी खेलते हुए अपना 52वां वनडे शतक जड़ा। कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। दर्शकों का उत्साह इस कदर था कि एक युवा फैन सुरक्षा घेरा चीरते हुए पिच तक पहुंच गया और कोहली के पैरों पर गिरकर दंडवत हो गया। कुछ क्षणों के लिए मैदान में सन्नाटा-सा छा गया। सुरक्षाकर्मी तेजी से हरकत में आए, कैमरों का फोकस उस पर टिक गया, और दर्शकों की धड़कनें थम गईं। रोहित शर्मा (57) और लोकेश राहुल (60) की आतिशी बल्लेबाजी का भी दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ उमड़ने से अफरातफरी का माहौल रहा। हजारों लोग घंटों पहले ही गेट पर जुट गए थे। भीड़ के दबाव के चलते प्रवेश द्वारों पर धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हुई, जिससे कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।
पुलिस और सुरक्षा बलों को व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जवान लगाने पड़े। हरमू बाईपास, बिरसा चौक, और आसपास की सभी सड़कें घंटों जाम रहीं। स्टेडियम पहुंचने वाले फैंस तिरंगे में लिपटे, चेहरों पर पेंट लगाए और हाथों में कोहली की जर्सी थामे नाचते-गाते दिखे। उनके चेहरों पर एक ही चमक थी, अपने स्टार को खेलते देखने की खुशी। रांची ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, जुनून और भावनाओं की धड़कन है, और जब क्रीज पर विराट कोहली जैसा बल्लेबाज हो तो यह जुनून अपने चरम पर पहुंच जाता है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kohli magic in Dhoni hometown, Ranchi ODI creates a stir, fan breaks security and prostrates himself
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi odi india south africa, virat kohli magic in ranchi, jsca international stadium buzz, kohli kohli chants, atmosphere breathing virats name, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved