• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड पुलिस की महिला बैंड शादियों में भी बजाएगी बाजा, बुकिंग की रेट लिस्ट जारी

Women band of Jharkhand Police will also play Baja in weddings, booking rate list released - Ranchi News in Hindi

रांची। झारखंड पुलिस की महिला बैंड पार्टी अब शादी-विवाह या खुशी के अन्य मौकों पर भी बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-10 की ओर से बकायदा इश्तेहार जारी किए गया है। सनद रहे कि इस बैंड पार्टी ने इसी महीने आईटीबीपी की ओर से हरियाणा के पंचकुला में आयोजित 23वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ महिला बैंड पार्टी का खिताब जीता है। बताया गया है कि महिला पुलिस बैंड की पूरी पार्टी को बुक करने के एवज में 20 हजार रुपए की फीस चुकानी होगी। हाफ बैंड पार्टी को 10 हजार रुपए में बुक किया जा सकेगा। यह बुकिंग अधिकतम दो घंटे के लिए होगी।
जैप के समादेष्टा द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक बैंड पार्टी की फीस के अलावा उनकी ट्रांसपोर्टिंग का खर्च भी बुकिंग करने वालों को चुकाना होगा। इसके लिए रांची जिले के भीतर ट्रांसपोर्टिंग शुल्क नौ सौ रुपए तय किया गया है, जबकि रांची जिले के बाहर की बुकिंग पर प्रति किलोमीटर 16 रुपए के हिसाब से ट्रांसपोर्टिंग चार्ज लिया जाएगा।
इश्तेहार में साफ किया गया है कि बैंड की बुकिंग रात 10 बजे के बाद के लिए नहीं होगी। बुकिंग के लिए कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर-06512270005 और या फिर जैप की मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women band of Jharkhand Police will also play Baja in weddings, booking rate list released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand police, baja, weddings, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved