• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेमंत सोरेन के जेल में होने पर पत्नी कल्पना ने संभाला मोर्चा, कहा- झारखंड झुकेगा नहीं

When Hemant Soren was in jail wife Kalpana took charge said- Jharkhand will not bow down - Ranchi News in Hindi

रांची। हेमंत सोरेन के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पारिवारिक या तकनीकी अड़चनों की वजह से भले सीएम की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाईं, लेकिन, उन्होंने अब घर की दहलीज से बाहर आकर सियासी मोर्चा संभालने की तैयारी कर ली है। सोमवार को कल्पना सोरेन ने अपने पति हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खुद संभालने का ऐलान कर दिया। कल्पना सोरेन ने एक्स और फेसबुक पर हेमंत सोरेन के अकाउंट पर लिखा, जब तक झारखण्डी योद्धा हेमन्त सोरेन जी केंद्र सरकार और बीजेपी के षड्यंत्र को परास्त कर हम सब के बीच नहीं आ जाते, तब तक उनका यह एकाउंट, मेरे, यानी उनकी जीवन साथी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा चलाया जाएगा। हमारे वीर पुरखों ने अन्याय और दमन के खिलाफ हूल और उलगुलान किया था, अब फिर वह वक्त आ गया है। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद पूर्व की भांति बना रहे। लड़े हैं, लड़ेंगे जीते हैं, जीतेंगे जय जोहार! जय झारखण्ड इस पोस्ट को उन्होंने “झारखण्ड झुकेगा नहीं” के हैशटैग के साथ शेयर किया। एक्स पर हेमंत सोरेन के एक मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि फेसबुक पर उनकी फॉलोइंग आठ लाख से ज्यादा है। कल्पना सोरेन खुद सोशल मीडिया पर इसके पहले कभी एक्टिव नहीं रही हैं। अब पति के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैंडल करने का ऐलान कर उन्होंने एक तरह से राजनीति और सार्वजनिक विषयों पर सीधे हस्तक्षेप का इरादा जता दिया है।
कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन के साथ अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करती दिखती रही हैं। हाल में सोरेन सरकार के चार साल पूरे होने पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में भी वह मंच पर मौजूद थीं। वर्ष 2019 में जब सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी, तब पत्रकारों ने कल्पना सोरेन से राजनीति में उनके प्रवेश करने की संभावनाओं के बारे में पूछा था। इस पर कल्पना ने कहा था कि मैं फिलहाल पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा रही हूं और इसी में खुश हूं।
कल्पना मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहने वाली हैं और सोरेन की तरह संथाली आदिवासी परिवार से आती हैं।
कल्पना सोरेन के पिता अम्पा मुर्मू ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि कल्पना सोरेन एमटेक और एमबीए हैं। उनकी बेटी इतनी पढ़ी-लिखी और काबिल है कि वह वक्त पड़ने पर किसी भी बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सक्षम है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When Hemant Soren was in jail wife Kalpana took charge said- Jharkhand will not bow down
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hemant soren, kalpana soren, jharkhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved