रांची। चारा घोटाले से जुड़े तीसरे मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित 12 लोगों को दोषी करार दिया है। चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार मामले में रांची की विशेष सीबीआई कोर्ट ने यह दोषी करार दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
माना जा रहा है कि 12 दोषियों की सजा पर आज ही बहस होगी। यह मामला 34 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें लालू यादव इस महाघोटाले से जुड़े देवघर कोषागार मामले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में साढ़े तीन साल की सजा काट रहे हैं।
उस वक्त लालू अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री थे। चाईबासा मामले में अदालत ने अपना फैसला 10 जनवरी को सुरक्षित रख लिया था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जीता 'विश्वास मत'
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में एक निजी बस खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत, कई घायल
जम्मू-कश्मीर : लश्कर आतंकवादी के खुलासे पर राजौरी में भारी मात्रा में हथियार बरामद
Daily Horoscope