• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पलामू में बेकाबू स्कॉर्पियो ने छह किशोरों को रौंदा, चार की मौत, दो गंभीर

Uncontrollable Scorpio trampled six teenagers in Palamu, four dead, two serious - Ranchi News in Hindi

रांची | पलामू जिले के नौडीहा बाजार में एक तेजरफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे खड़े छह किशोरों को रौंद डाला। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किशोरों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो पलट गई। जख्मी चालक को लोगों ने गाड़ी से निकालने के बाद जमकर पीटा। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। यह हादसा गुरुवार रात लगभग आठ बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदनीनगर में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि छह किशोर गांव में एक भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसके पहले वे सड़क के किनारे बात कर रहे थे, तभी बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कॉर्पियो वहीं पलट गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अचेत पड़े युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा, जबकि स्कार्पियो चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। उसे मरा समझकर लोगों ने वापस स्कॉर्पियो में डाल दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नौडीहा बाजार पुलिस ने चालक को वाहन से निकाला तो वह जिंदा था। उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में बिशुनपुर ग्राम निवासी मदन सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 19 वर्षीय आशीष कुमार, सिकंदर सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 13 वर्षीय विवेक कुमार, नाथू सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 16 वर्षीय नीतीश कुमार, रमजान अंसारी का पुत्र 13 वर्षीय फिरोज अंसारी शामिल हैं। जख्मी ड्राइवर सलीम खान बिहार के गया डुमरिया का रहने वाला है। घायलों में सतेन्द्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र डबल उर्फ गौरव कुमार एवं एक अन्य शामिल है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uncontrollable Scorpio trampled six teenagers in Palamu, four dead, two serious
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scorpio, palamu, ranchi, naudiha bazar, mrmch, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved