• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रांची में बीआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, एक की मौत, हंगामा

Two groups of students clashed in BIT Polytechnic College in Ranchi, one died, uproar - Ranchi News in Hindi

रांची । रांची के बीआईटी मेसरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट में जख्मी एक छात्र की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कॉलेज में जबर्दस्त हंगामा हुआ है। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की है। उन्होंने बीआईटी ओपी के समक्ष भी प्रदर्शन किया है। वे हमलावर छात्रों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बताया गया है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट गुरुवार देर रात आपस में भिड़ गए थे। इसमें घायल हुए छात्र को हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। शनिवार को उसकी मौत की खबर सामने आते ही छात्र उत्तेजित हो उठे। उन्होंने कॉलेज परिसर के कई हिस्सों में तोड़फोड़ की। मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रैगिंग या किसी निजी विवाद की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। मारपीट की वजह और इसमें शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। इस मामले में कॉलेज की ओर से आधिकारिक तौर पर पक्ष सामने नहीं आ पाया है। बीआईटी का यह कैंपस शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां छात्रों के बीच अक्सर मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं।
इधर, आज बीआईटी मेसरा का 34वां दीक्षांत समारोह जीपी बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह के पहले छात्र की मौत से कैंपस में तनाव की स्थिति बनी हुई है। परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two groups of students clashed in BIT Polytechnic College in Ranchi, one died, uproar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bit polytechnic college, ranchi, student, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved