• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘रतन टाटा के निधन से पूरा देश मर्माहत’, दिग्गज उद्योगपति के निधन पर बाबू लाल मरांडी ने जताया शोक

The whole country is saddened by the death of Ratan Tata, Babu Lal Marandi expressed grief over the death of the legendary industrialist - Ranchi News in Hindi

रांची । भारतीय जनता पार्टी के नेता व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के निधन से पूरा देश मर्माहत है। उन्होंने कहा, “प्रदेश की 140 करोड़ जनता व्याकुल है। रतन टाटा एक ऐसे उद्योगपति रहे, जिन्होंने उद्योग जगत का देश की ओर से नेतृत्व किया। सामाजिक कार्यों में भी उन्होंने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जब हम मुख्यमंत्री थे, तो उस वक्त हमारी उनसे मुलाकात हुई थी। कई योजनाओं के बारे में हमारी उनसे चर्चा हुई थी। उनके साथ मिलकर हम कई काम करने वाले थे, लेकिन बाद में जब हम मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो कई काम अधूरे रह गए।” उन्होंने आगे कहा, “आज भी मैं उनके व्यक्तित्व को, उनकी विनम्रता को, उनकी सादगी को याद करता हूं। वास्तव में उन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए काम किया। दुनिया में भारत का परचम कैसे लहराया जाए, उस पर उन्होंने हमेशा ध्यान दिया। परमात्मा से यही प्रार्थना करेंगे कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”
बता दें कि उद्योग जगत के पितामह कहे जाने वाले रतन टाटा ने मुंबई में बुधवार को अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इसी वजह से उन्हें बीते दिनों अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
उनके निधन से देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य गणमान्यों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है।
रतन टाटा दरियादिल इंसान थे, जो सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे।
उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने इस मौके पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'हमें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि रतन टाटा नहीं रहे। एक असाधारण लीडर जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को आकार दिया बल्कि हमारे राष्ट्र का मूल ताना-बाना भी बुना। मेरे लिए वह एक गुरु थे, मार्गदर्शक और मित्र भी थे।'
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The whole country is saddened by the death of Ratan Tata, Babu Lal Marandi expressed grief over the death of the legendary industrialist
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ratan tata, amit shah, noel tata, pm modi, ratantatapassedaway, bharat ratna, ब्रीच कैंडी अस्पताल, kohinoor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved