• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड में नहीं थम रहा ‘गजराजों’ की मौत का सिलसिला, पश्चिमी सिंहभूम में फिर मिला हाथी का शव

The death toll of elephants continues unabated in Jharkhand, with another elephant carcass found in West Singhbhum. - Ranchi News in Hindi

रांची । झारखंड में हाथियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला पश्चिमी सिंहभूम के टंकुरा का है। यहां बुधवार सुबह एक खेत में हाथी का शव मिला। पिछले दो महीनों में राज्य के अलग-अलग वन क्षेत्रों में हाथियों की मौत की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के टंकुरा बस्ती स्थित बुरमा टोली के पास बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक हाथी का शव देखा। इससे पहले मंगलवार शाम करीब 20 हाथियों का झुंड गांव की सीमा में पहुंच गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने वन विभाग को सूचना दी और मदद मांगी। लेकिन कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला। वे पूरी रात जागकर हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाने में जुटे रहे। सुबह उन्हें खेत में एक हाथी मृत मिला। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने करंट लगने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। ग्रामीणों ने वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इससे पहले 28 अक्टूबर को लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर जंगल में एक हाथी मृत मिला था। बुधवार शाम शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अगले दिन रेंजर नंदकुमार महतो के नेतृत्व में अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच की। रेंजर ने हाथियों के आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जताई।
अक्टूबर की शुरुआत में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर क्षेत्र के भांगांव में भी एक मादा हाथी मृत मिली थी। ग्रामीणों ने देखा कि उसके दोनों दांत गायब थे। इससे हाथी दांत की तस्करी के लिए शिकार किए जाने की आशंका जताई गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। इस इलाके में पिछले एक साल के दौरान सात हाथियों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं।
इससे पहले सात सितंबर को लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई थी। करीब 15 हाथियों का झुंड गांव के पास खेतों की ओर पहुंचा था। इसी दौरान एक हाथी फसल और घर की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झारखंड में जंगलों से सटे गांवों में हाथियों की आवाजाही बढ़ रही है। फसल और घर बचाने के लिए लोग खतरनाक तरीके अपना रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The death toll of elephants continues unabated in Jharkhand, with another elephant carcass found in West Singhbhum.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west singhbhum, jharkhand, elephants, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved