• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

 रांची जेल में बंद लालू प्रसाद से मिले तेज प्रताप, जेडीयू नेता भी थे साथ

Tej Pratap meets father Lalu Prasad in Ranchi jail, JDU leader was also with - Ranchi News in Hindi

रांची। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने जेल में बंद अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद से झारखंड के रांची में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में सोमवार को मुलाकात की और बाद में उनके साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत गए। लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप के साथ 30 मिनट की इस मुलाकात के दौरान बिहार के जनता दल (युनाइटेड) के नेता उदय नारायण चौधरी भी थे। जेल में लालू से चौधरी की इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। यह पहली बार है कि चारा घोटाले के एक मामले में 23 दिसंबर को जेल भेजे जाने के बाद तेजप्रताप ने अपने पिता से मुलाकात की है। बाद में, तेज प्रताप बिहार के देवघर कोषागार से फर्जी तरीके से 139.35 करोड़ रुपये निकाले जाने के एक मामले की सुनवाई के लिए लालू यादव के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कीअदालत गए।
सीबीआई दैनिक आधार पर चलने वाले इस मामले में गवाहों को पेश कर रही है। लालू प्रसाद को इससे पहले चारा घोटाले के तीन अन्य मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। इससे पहले 24 जनवरी को उन्हें चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और तीन वर्षों की सजा सुनाई गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tej Pratap meets father Lalu Prasad in Ranchi jail, JDU leader was also with
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fodder scam case, former bihar minister, tej pratap, rjd chief, lalu prasad, birsa munda central jail, jharkhand, ranchi jail, bihar, janata dal united, jdu leader, uday narayan chaudhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved