• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रांची में चतरा के लोजपा विधायक के पुत्र का अपहरण, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट पर हुई घटना

Son of LJP MLA from Chatra abducted in Ranchi - Ranchi News in Hindi

रांची,। झारखंड के चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के पास से अपहरण कर लिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। विधायक पुत्र के अपहरण की खबर से शहर में हड़कंप मच गया है। विधायक ने बताया कि उनके बेटे को कुछ अज्ञात लोग जबरन अपने साथ ले गए हैं। विधायक का पुत्र इसी यूनिवर्सिटी का छात्र है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और रांची से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, विधायक का पुत्र सोमवार को विश्वविद्यालय गया था। दोपहर में कैंपस के मुख्य गेट के पास कुछ लोग स्कॉर्पियो और थार वाहनों से पहुंचे। विधायक के मुताबिक, इन लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले गए। जनार्दन पासवान ने बताया कि घटना के दौरान तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों में कुछ लोग पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मारपीट करने के बाद अगवा कर लिया गया।
विधायक के अनुसार, उनके बेटे की थार गाड़ी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर खड़ी मिली है। उन्होंने घटना की जानकारी रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है और अपने बेटे को जल्द खोजने का आग्रह किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस विश्वविद्यालय परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
फुटेज के जरिए संदिग्ध वाहनों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने रांची जिले से बाहर निकलने वाले संभावित मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। जिले की सीमा से जुड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस संदिग्ध वाहनों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस छात्र के दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना के पीछे संभावित कारणों की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Son of LJP MLA from Chatra abducted in Ranchi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ljp mla, ranchi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved