• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड में तीन सड़क हादसों में छह की मौत, चार घायल

Six killed, four injured in three road accidents in Jharkhand - Ranchi News in Hindi

रांची । झारखंड में बुधवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली दुर्घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा-चक्रधरपुर हाईवे पर बाईहातू गांव के पास हुई। यहां विपरीत दिशा से आ रही छोटी मालवाहक गाड़ी और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों, 35 वर्षीय सीनू पूरति, 36 वर्षीय गंगा जारिका और 30 वर्षीय शिवराम हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय जगदीश हेंब्रम को प्राथमिक इलाज के बाद टाटा मुख्य अस्पताल रेफर में दाखिल कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए भेजा। चाईबासा मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि चिकित्सक ने अस्पताल पहुंचाए गए तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनके शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दूसरी दुर्घटना हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में रांची-पटना रोड पर जवाहर घाटी में हुई, जहां एक बोलेरो जवाहर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए तिलैया डैम में समा गई। इस पर सवार चार लोगों में से दो सौरभ और संदीप किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर तैरते हुए निकलने में सफल रहे, जबकि दो अन्य लोग राहुल सोनकर और आशीष की मौत हो गई। बताया गया कि ये सभी लोग कोडरमा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बरही लौट रहे थे। हादसे की सूचना पाकर बरही के एसडीपीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से डैम में गिरे बोलेरो को बाहर निकलवाया। मृतकों में राहुल सोनकर का शव बाहर निकाल लिया गया है, जबकि आशीष के शव की तलाश जारी है।
एक अन्य घटना में लातेहार सदर थाना क्षेत्र में पोचरा मोड़ के पास एक बाइक और ऑटो के बीच सीधा टक्कर में अशफाक अंसारी नामक शख्स की मौत हो गई, जबकि वारिस अंसारी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रिम्स रांची लाया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Six killed, four injured in three road accidents in Jharkhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved