रांची। झारखंड के गुमला में चौथी क्लास में पढ़ने वाली दो बच्चियों से रेप किया गया। पंद्रह दिनों तक यह मामला इज्जत के भय से दबा रहा। इस बीच बच्चियां दर्द से लड़ती रहीं। घरवालों ने कल जब पुलिस तक यह मामला पहुंचाया तो आरोपियों के घरवालों ने इनमें से एक पीड़िता की पिटाई कर दी। आज जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो एक आरोपी के पिता ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। हालांकि बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कुल सात आरोपी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह वारदात 1 मई की है। बच्चियां अपने घरवालों के शादी समारोह में गई थीं। वहीं से इन्हें दो युवकों ने अगवा कर लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो हत्या कर दी जाएगी। बच्चियों ने इस संबंध में अपने परिवार वालों को जानकारी दी लेकिन वो चुप रहे।
घटना गुमला के सदर थाना इलाके की है। दोनों पीड़िता में एक अनाथ है। उसके माता पिता का आठ से दस साल पूर्व बीमारी से देहांत हो चुका है, जिसके बाद उसकी नानी उसकी परवरिश कर रही है।
दूसरी पीड़िता के माता पिता मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। एक पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को घटना के दूसरे ही दिन 2 मई को रोते बिलखते दी थी। मगर उसके माता पिता ने लोक लाज को देखते हुए अपने कलेजे के अंदर दर्द को समेट कर रख लिया था। मगर यह दर्द ज्यादा समय तक वे समेटे नही रख पाए। बेटी के दर्द को देखते हुए 17 मई को वे टूट गए। गांव वालों से इस संबंध में जानकारी साझा की। गांव वालों ने उन्हें इंसाफ देना छोड़ उल्टा प्रताड़ित करने लगे। गांव के एक व्यक्ति ने तो पीड़िता और उसकी मां की पिटाई कर दी। साथ ही गांव से भगा दिया। पीड़िता के पिता ने स्थानीय मुखिया को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब गांव पहुंची तो एक आरोपी के पिता ने टांगी लेकर एक एसआई पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। बाद में पुलिस दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ कर थाना ले आई । पुलिस पर हमला करने वाले को भी हिरासत में ले लिया गया है। बाद थाना में दोनो नाबालिग आरोपियों से पूछताछ जारी है।दोनों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। साथ ही अन्य आरोपियों के नाम व पता कि जानकारी देते हुए घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope