• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली कंपनी के पेमेंट गेटवे में रांची के इंजीनियर ने सेंध लगाकर 1.48 करोड़ उड़ाए

Ranchis engineer blew 1.48 crores by breaking into the payment gateway of the electricity company - Ranchi News in Hindi

रांची। रांची के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कानपुर में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी केस्को के ऑनलाइन पेमेंट गेटवे में सेंध लगाकर 1.48 करोड़ रुपए उड़ा लिए। यूपी एसटीएफ और रांची पुलिस की टीम ने आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कांके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर रांची सीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया। यूपी एसटीएफ उसे ट्रांजिट रिमांड पर अब उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाएगी। कुंदन मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है और इन दिनों रांची के कांके रोड में रहता था। पुलिस ने कुंदन के पास से 90.50 लाख रुपए बरामद किए हैं। उसने केस्को के बिलिंग अकाउंट से उड़ाई गई राशि को 23 अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा करवाए थे।
पुलिस ने इन सभी बैंक अकाउंट को फ्रीज करा दिए हैं। इन अकाउंट में फिलहाल दस लाख की राशि है। पुलिस ने इस साइबर ठगी को अंजाम देने वाले कुंदन के तीन अन्य सहयोगियों को देश के अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि कानपुर में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी बिल का भुगतान एक बैंक के ऑनलाइन गेटवे के जरिए लेती थी।
हाल में जब केस्को ने बिल भुगतान का इंटरनल ऑडिट किया तो पता चला कि 1905 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल के एवज में जमा कराई गई लगभग 1.48 करोड़ रुपए की रकम केस्को के अकाउंट में पहुंची ही नहीं।
इसके बाद केस्को की ओर से कानपुर के ग्वालटोली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranchis engineer blew 1.48 crores by breaking into the payment gateway of the electricity company
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, software engineer, kanpur, accused arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved