• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रांची : 13 लाख लूटे, गोली मारी और गाड़ी पर पुलिस का बोर्ड लगा भागे, मास्टरमाइंड सहित आठ गिरफ्तार

Ranchi: 13 lakhs looted, shot and fled after putting a police board on the car, eight arrested including the mastermind - Ranchi News in Hindi

रांची। रांची के पंडरा इलाके में 30 दिसंबर को 13 लाख रुपए की लूट और होटल मालिक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 2 लाख 63 हजार रुपए, कई हथियार और एक एसयूवी बरामद की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने भागने के दौरान एसयूवी पर पुलिस का बोर्ड लगा लिया था। यह जानकारी रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में रामगढ़ के नयासराय स्थित सीसीएल कॉलोनी निवासी राजेश श्रीवास्तव उर्फ राजेश सिंह, रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कमड़े निवासी चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा, रांची का लालपुर निवासी संतोष कुमार सिंह, पंडरा थाना क्षेत्र का सर्वेश्वरी नगर निवासी कारू सिंह, सुखदेव नगर का रहने वाला कारू साव, इसी थाना क्षेत्र की पूनम देवी, नीलम देवी और कमड़े निवासी साधना सिंह उर्फ प्रीति सिन्हा शामिल हैं।
बताया गया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा है, जो पहले आईटीसी कंपनी के विक्रेता के यहां काम करता था। उसे पता था कि कारोबारी का मैनेजर दुकान में सेल से जमा होने वाली राशि लेकर आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में जाता है। सोमवार को यह रकम सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि उस दिन एक साथ दो दिनों के सेल की रकम जमा होती है।
30 दिसंबर को दिन के करीब 12.15 बजे आईटीसी विक्रेता के मैनेजर सुमित बैंक में पैसा जमा करने पहुंचे थे। सुमित ने अपनी कार की पिछली सीट पर रुपयों से भरा बैग रखा था। जैसे ही वह कार से उतरकर पीछे का दरवाजा खोलने लगे, दो अपराधी पिस्टल लेकर उन पर टूट पड़े।
अपराधियों ने सुमित को धमकाते हुए कार के भीतर धकेल दिया और उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटनास्थल के पास स्थित एक होटल मालिक सुमित, जो मौके पर मौजूद थे, अपराधियों से भिड़ गए। अपराधी उन्हें पेट में गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranchi: 13 lakhs looted, shot and fled after putting a police board on the car, eight arrested including the mastermind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, loot, hotel owner, shot, eight accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved