• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रांचीः पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ शिबू सोरेन के कटआउट के साथ मुंह पर पट्टियां बांध छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

Ranchi : Students hold silent march with Shibu Soren cutouts and mouths taped shut to protest police lathi-charge - Ranchi News in Hindi

रांची। जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और सोमवार को झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में छात्रों का आंदोलन मंगलवार की शाम को एक अलग रूप में नजर आया। आंदोलनरत छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन जुलूस निकाला। करीब दो किलोमीटर के इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। कई छात्रों ने अपने मुंह पर पट्टी बांध रखी थी, जबकि कुछ ने मुंह पर अंगुली रखकर मौन विरोध का संदेश दिया। जुलूस के दौरान छात्रों ने शिबू सोरेन के कटआउट और नारों लिखी तख्तियां भी ले रखी थीं। कई छात्रों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र पांच जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच कराने और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल देवेंद्र नाथ महतो पिछले 10 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल पर हैं।
सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान भी उन्होंने भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही है। सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों ने कई स्तर की बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा के करीब पहुंचने की कोशिश की थी।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बाद में लाठीचार्ज भी किया गया। इस दौरान कई छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। छात्रों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं और आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranchi : Students hold silent march with Shibu Soren cutouts and mouths taped shut to protest police lathi-charge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, students, silent, protest, police lathi-charge, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved