रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस ने बुधवार को झारखंड के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि रंजन ने बुधवार दोपहर राजभवन में बैस को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
2019 से त्रिपुरा के राज्यपाल रहे बैस मंगलवार को रांची पहुंचे थे। वह द्रौपदी मुर्मू का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल दो दिन पहले समाप्त हुआ था।
2 अगस्त 1947 को जन्में बैस ने रायपुर लोकसभा सीट से सात बार भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री थे।
--आईएएनएस
अमृतपाल अब भी फरार, उसके चार साथियों पर लगा एनएसए
भारत में खालिस्तान समर्थकों के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक
पेपर खराब होने पर दिल्ली की दसवीं कक्षा की छात्रा ने गढ़ी छेड़ाछड़ की कहानी
Daily Horoscope