• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना से मिले राहुल गांधी, लड़ाई में साथ देने का दिया भरोसा

Rahul Gandhi meets Hemant Sorens wife Kalpana, assures support in the fight - Ranchi News in Hindi

रांची। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के साथ सोमवार को रांची पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास जाकर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी ने कल्पना सोरेन से कहा, हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे। कल्पना सोरेन ने बुके देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। वह करीब 10 मिनट तक वहां रुके।
कल्पना सोरेन ने उनसे कहा कि एक साजिश के तहत उनके पति को गिरफ्तार किया गया। हम परेशान जरूर हैं, लेकिन, हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की हर लड़ाई साथ लड़ी जाएगी।
गौरतलब है कि कल्पना सोरेन ने अब तक खुद को राजनीति से दूर रखा है, लेकिन, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनके खुलकर मैदान में आने की संभावना जताई जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi meets Hemant Sorens wife Kalpana, assures support in the fight
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hemant soren, kalpana soren, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved