रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सोमवार शाम राजभवन में अपना इस्तीफा सौंपा। दास जमशेदपुर पूर्वी सीट पर 1995 से जीतते आ रहे थे लेकिन इस बार उनकी हार के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। उनके पूर्व सहयोगी और भाजपा के बागी नेता निर्दलीय सरयू राय उनसे 17 हजार मतों से आगे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झारखण्ड चुनाव परिणाम की बात करें तो भाजपा यहां 25 सीटों पर सिमट गयी है और महागठबंधन के पास बहुमत का आंकड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल महागठबंधन में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे।
रघुवर ने राज्य की जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि वह जनता के आदेश को सहर्ष स्वीकार करते हैं लेकिन उन्होंने इस हार को पार्टी की नहीं बल्कि अपनी व्यक्तिगत हार बतायी। इससे पूर्व दास ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मेरी व्यक्तिगत हार है. यह भाजपा की हार नहीं है।'
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope