• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड में भ्रष्टाचारियों और लुटेरों की सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता - मोहन यादव

People will throw out the government of corrupt and looters in Jharkhand: Mohan Yadav - Ranchi News in Hindi

लातेहार,। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को झारखंड की लातेहार विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार को "भ्रष्टाचारियों और लुटेरों की सरकार" बताते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता इनके सभी पापों को चुकता करते हुए हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकेगी और राज्य का चहुंमुखी विकास करने वाली भाजपा सरकार बनाएगी। यादव ने कहा कि जमीन से लेकर खनिज तक और कोयला से लेकर बालू तक इनकी लूट की अनंत गाथा है। जनता ने वोट देकर इनकी सरकार बनाई, लेकिन उन्होंने "जनता का काम करने की बजाय चोरी-उठाईगिरी की दुकान खोल ली"। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोई जनता की लड़ाई में जेल नहीं गए थे, उन पर भ्रष्टाचार का मामला है। सरकार में रहते हुए सीएम का जेल जाना शर्म की बात है, लेकिन ये तो जेल से निकलते ही फिर वोट मांगने चल दिए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब केंद्र में सरकार बनी थी तब अटल बिहारी वाजपेयी ने बड़ी उम्मीदों के साथ झारखंड अलग राज्य बनाया था। इस सरकार ने उन तमाम उम्मीदों को ध्वस्त कर डाला।
जनता से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए यादव ने कहा कि यह राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में नंबर एक बनेगा।
झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने वोट बैंक बनाने के लालच में उन्हें संरक्षण दिया है। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही एक-एक बांग्लादेशी को खदेड़ा जाएगा।
झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के संकल्पों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "जैसे लाडली बहन योजना से मध्य प्रदेश की बहनें सशक्त हुई हैं, उसी तरह झारखंड में भाजपा की ओर से लाई जाने वाली गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर माह 2,100 रुपये नियमित रूप से पहुंचेंगे। यह नरेंद्र मोदी की गारंटी हैं। वह जो कहते हैं उसे पूरा करके दिखाते हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People will throw out the government of corrupt and looters in Jharkhand: Mohan Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand news, mohan yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved