रांची। झारखंड की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार सुबह 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया। संतोष यादव उर्फ टाइगर को पंडारा इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गोलियां लगने से घायल हुए संतोष यादव का घर पर इलाज चल रहा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उसे राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती किया गया है। गज्जू गोपे सहित तीन अन्य नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। गज्जू प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का कमांडर है। इस साल अब तक पीएलएफआई के नौ नक्सलवादी मारे जा चुके हैं।
(आईएएनएस)
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope