• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रांची और हजारीबाग में 2.41 करोड़ की अफीम और 29 लाख रुपए जब्त

Opium worth Rs 2.41 crore and Rs 29 lakh seized in Ranchi and Hazaribagh - Ranchi News in Hindi

रांची । झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को रांची शहर और हजारीबाग जिले के चौपारण में छापेमारी कर 2.41 करोड़ रुपए मूल्य की अफीम और 29 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। अफीम के कारोबार के सरगना विजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव का रहने वाला है। उसके पास से दो एसयूवी (फॉर्च्यूनर और क्रेटा) और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि इस कारोबार में इंटर स्टेट रैकेट संलिप्त है। गिरोह के लोग पंजाब और हरियाणा में भी सक्रिय हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए इन दोनों राज्यों के साथ-साथ झारखंड में कई ठिकानों पर रेड डाली जा रही है। बताया गया कि पुलिस को एक फॉर्च्यूनर से दिल्ली-कोलकाता रोड होते हुए अफीम की बड़ी खेप ले जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर चौपारण थाना क्षेत्र में केंदुआ मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर को रुकने का इशारा किया गया तो चालक गाड़ी भगाने लगा। लेकिन, पुलिस ने सड़क पर अवरोध लगाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी ली गई, तो फॉर्च्यूनर में छिपाकर रखा गया 48 किलो 175 ग्राम अफीम जब्त किया गया।
उसकी निशानदेही पर रांची के सुखदेव नगर के एक मकान में छापामारी कर पुलिस ने ड्रग पेडलिंग से जुटाए गए 29 लाख 3 हजार 180 रुपए कैश बरामद किया। यह मकान अवैध कारोबार के सरगना विजय की है।
उसने पुलिस को बताया कि खूंटी जिले में विभिन्न जगहों से यह अफीम इकट्ठा किया गया है, जिसकी सप्लाई पंजाब एवं हरियाणा में की जानी थी। छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में बरही के एसडीपीओ अजीत कुमार, चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, एसआई रवि रंजन के अलावा सशस्त्र बल और टेक्निकल सेल के सदस्य शामिल थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opium worth Rs 2.41 crore and Rs 29 lakh seized in Ranchi and Hazaribagh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hazaribagh, ranchi, opium, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved