रांची। झारखंड के गिरीडीह जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के
आरोप में एक व्यक्ति का सिर कलम कर दिया। पुलिस ने शनिवार को कहा,शुक्रवार
को नक्सलियों ने विजय बर्नवाल का अपहरण किया था, जो पहले एक नक्सली समूह का
सक्रिय सदस्य था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गिरीडीह जिले के भेलवाघाटी के निवासी बर्नवाल का उस समय अपहरण किया गया था
जब वह किसी काम से पडौसी राज्य बिहार गया हुआ था। सिर कटे उसके शव को बिहार
के जमुई जिले के शिजुवा गांव में पाया गया।
गिरीडीह और जमुई दोनों झारखंड और बिहार के सीमावर्ती जिले हैं।
पुलिस ने
बर्नवाल की पहचान शव के पास से मिले आधारकार्ड से की। बाद में उसके परिवार
के सदस्यों को बुलाया गया और उन्होंने शव की पहचान की। शव को जमुई से
गिरीडीह लाया गया।
बर्नवाल, जो तीन साल गिरीडीह जिले की जेल में रहा, अपनी रिहाई के बाद,
पत्थर का कारोबार करने लगा था।
घटनास्थल पर नक्सलियों ने एक पर्ची छोड थी, जिसमें उन्होंने मृतक को पुलिस
का मुखबिर बताया था।
(आईएएनएस)
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope