• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मदर टेरेसा के चैरिटी में 1.20 लाख में बेची बच्ची! दो सिस्टर गिरफ्तार

Mother Teresa charity home sold babies in India - Ranchi News in Hindi

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी की पर नवजात की बिक्री का आरोप लगा है। इस मामले में मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम की कर्मचारी अनिमा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो और सिस्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि चैरिटी होम की महिला संचालक के साथ मिलकर अनिमा आधा दर्जन नवजात को बेच चुकी है। बताया जा रहा है कि मिशनरीज ने बच्ची का सौदा करीब 1 लाख 20 हजार रुपए में किया है। इस मामले में मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम की कर्मचारी अनिमा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोप है कि चैरिटी होम की महिला संचालक के साथ मिलकर अनिमा आधा दर्जन नवजात को बेच चुकी है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की जांच में इस तथ्य का खुलासा हुआ है कि एक बच्चे की अधिकतम कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए मिली है। बाल कल्याण समिति ने नवजात बच्चे को इस समिति से बरामद कर लिया है। फिलहाल इन बच्चों को रेस्क्यू कर एक अन्य संस्था में रखा गया है।

थाना इंचार्ज एसएन मंडल ने इस मामले में कहा कि, कुछ और बच्चों को भी अवैध तरीके से बेचे जाने की बात सामने आई है। हमे उन बच्चों की मां के नाम मिले हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं। राजधानी रांची के ईस्ट जेल रोड स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम में अवैध रूप से नवजातों की बिक्री का खुलासा सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष रूपा कुमारी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में किया था। उन्होंने कहा कि, होम की कर्मचारी अनिमा इंदवार को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

उसने खुद स्वीकार किया कि अब तक आधा दर्जन नवजात को चैरिटी होम की संचालिका सिस्टर कोनसीलिया के साथ मिलकर बेच चुकी है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि बच्चा देने के बदले में 50 हजार रुपए से 1.20 लाख रुपए तक लिए गए हैं। फिलहाल आधा दर्जन बच्चों के बेचे जाने का मामला सामने आया है। चैरिटी होम की संचालिका से पूछताछ के दौरान और भी नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mother Teresa charity home sold babies in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mother teresa, charity home, sold babies, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved