• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे: बाबूलाल मरांडी

Modi Governments 12 Years Dedicated to Service, Good Governance, and Public Welfare: Babulal Marandi - Ranchi News in Hindi

रांची। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि यह कालखंड देश और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी अवधि केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की गाथा है। मरांडी ने गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक विकास के क्षेत्र में पीएम मोदी के नेतृत्व के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उनका कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जबकि 81 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 50 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं और चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्का आवास मिला है।
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत की प्रगति को रेखांकित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि देश 11वें स्थान से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने झारखंड में जनधन योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और जलापूर्ति योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़े भी साझा किए।
एनडीए की राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान में देश के 22 राज्यों में गठबंधन की सरकारें हैं, जो लगभग 78 प्रतिशत भूभाग का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके अनुसार हाल के राजनीतिक घटनाक्रम भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए मरांडी ने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" इसी दिशा में सरकार का मार्गदर्शक मंत्र है।
उन्होंने झारखंड में सड़क, हवाई संपर्क और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हुए कार्यों का हवाला देते हुए देवघर एयरपोर्ट, एम्स और नए मेडिकल कॉलेजों का उल्लेख किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद पार्टी ने गरीबों, बुनियादी सुविधाओं और दूरदराज के क्षेत्रों के विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया। उनका दावा था कि मोदी सरकार की योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi Governments 12 Years Dedicated to Service, Good Governance, and Public Welfare: Babulal Marandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi 12 years, babulal marandi, bjp press conference, india development, ayushman bharat scheme, free ration india, indian economy growth, jharkhand development, nda government india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved