रांची । रांची के एक गांव
में 28 वर्षीय एक मजदूर ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ कुएं में कूदकर
कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
यह घटना रांची जिले के ओरमांझी ब्लॉक के कुचू गांव में हुआ। शवों को कुएं
से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस को लगता है कि यह मामला आत्महत्या का है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सत्येंद्र
महतो की पत्नी रेखा देवी सोमवार को झगड़ने के बाद अपने मायके चली गई थी,
जिसके बाद सत्येंद्र महतो अपने बेटे ऋत्विक (4 साल) और नीलेश कुमार (2 साल)
के साथ कुएं में कूद गया, परिवार के सदस्यों ने सत्येंद्र महतो और उनके
बच्चों को मंगलवार से नहीं देखा था।
पुलिस ने कहा कि सत्येंद्र को जुए की लत थी। वह हमेशा अपनी पत्नी से मारपीट करता था और मायके वालों से पैसे मंगवाने का दबाव देता था।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope