• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड में 15 लाख का इनामी माओवादी कमांडर कृष्णा हांसदा गिरफ्तार

Maoist commander Krishna Hansda, carrying a reward of Rs 15 lakh, arrested in Jharkhand - Ranchi News in Hindi

रांची | झारखंड पुलिस ने 15 लाख के इनामी और दर्जनों नक्सली वारदात में वांटेड माओवादी नक्सली कृष्णा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले साल माओवादियों के थिंक टैंक एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद वह पारसनाथ पहाड़ी जोन की कमान संभाल रहा था और इस इलाके में नक्सलियों का सबसे बड़ा कमांडर था। बताया जा रहा है कि उसे गिरिडीह जिले के डुमरी थाना अंतर्गत फतेहपुर में अर्धसैनिक बलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस ने अभी कृष्णा की गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार कृष्णा की गिरफ्तारी के साथ कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। पिछले कई सालों से झारखंड पुलिस को उसकी तलाश थी। हाल के दिनों में भी झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों ने धनबाद व गिरिडीह का सीमावर्ती क्षेत्र पहाड़ के तलहटी में बसे ढोलकठा, सिमराढाब, चिरूवाबेड़ा कल्याणपुर, चैनपुर समेत दर्जनों गांव में सर्च अभियान चलाया था।
झारखंड पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा हांसदा अपने दस्ते के साथ पारसनाथ पहाड़ की तलहटी के गांव में कैंप कर रहा था। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ पुलिस तथा सुरक्षाबलों ने इस इलाके में अभियान चलाया।
सर्च अभियान की भनक नक्सलियों को मिल गई, जिसके कारण उस वक्त वह पकड़ा नहीं जा सका था। हाल के दिनों में पारसनाथ जोन और गिरिडीह में हुई तमाम नक्सली वारदात में कृष्णा हांसदा के दस्ते का ही हाथ रहा है। कृष्णा मूल रूप से गिरिडीह जिले के पीरटांड का रहने वाला है। उसे नक्सली संगठन में अविनाश और सौरभ के नाम से भी जाना जाता रहा है(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maoist commander Krishna Hansda, carrying a reward of Rs 15 lakh, arrested in Jharkhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, krishna hansda, maoist commander, prashant bose, dumri police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved