• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, पांचवां लापता

Karma Puja celebrations turn to tragedy; four youths drown in Koel River, fifth missing - Ranchi News in Hindi

पलामू । झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा का पर्व मातम में बदल गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव में पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच लड़के डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में चार लड़कों की मौत हो गई जबकि एक लड़का अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बोकेया पतरिया गांव के पांच लड़के करमा पूजा की सामग्री लेकर कोयल नदी में विसर्जन करने गए थे। नदी के किनारे से थोड़ा आगे बढ़ते ही वे अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि पांचों खुद को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब लड़कों को डूबते देखा तो शोर मचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से चार लड़कों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। चारों मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
मृतकों की पहचान नीतीश सिंह (18), अमित ठाकुर (22), राजा सिंह (12) और विशाल पासवान (16) के रूप में हुई है। पांचवें लड़के की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी में इस समय पानी का स्तर बढ़ा हुआ है और बहाव भी तेज है, जिसके कारण हादसा हुआ।
एक ही गांव के चार युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। करमा पूजा के बीच हुई इस घटना ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karma Puja celebrations turn to tragedy; four youths drown in Koel River, fifth missing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karma puja, karma puja celebrations turn to tragedy, jharkhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved