• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेट प्रोफेसर के 90 पदों पर वैकेंसी, 28 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

JPSC Recruitment 2026: Vacancies for 90 Assistant Professor Posts; Applications Begin April 28 - Ranchi News in Hindi

रांची । सरकारी नौकरियों की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) के 90 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जेपीएससी ने अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के जिन 90 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें नेफ्रोलॉजी विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, ऑन्कोलॉजी (मेडिकल) विभाग और ऑन्कोलॉजी (सर्जिकल) विभाग के 10-10; यूरोलॉजी विभाग, कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक सर्जरी विभाग एवं प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी और बर्न यूनिट विभाग के 4-4; गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सर्जिकल) विभाग के 8; और न्यूरोसर्जरी विभाग के 20 पद शामिल हैं। जेपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तारीख की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई है।
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई की शाम 5 बजे तक तय की गई है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा निर्धारित विभाग-विशिष्ट में डीएम/एमसीएच/डीएनबी/डॉक्टरएनबी के साथ-साथ जैव चिकित्सा अनुसंधान में बुनियादी पाठ्यक्रम पूरा किया होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य पात्रता का होना भी आवश्यक है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मेडिकल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,600 से 39,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन और बैंक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो अनारक्षित/बीसी-I/बीसी-II/ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपए, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (झारखंड) के लिए 150 रुपए तय किया गया है। दिव्यांग व्यक्ति (40% या उससे अधिक विकलांगता) को पूर्ण रूप से रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन प्रत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी एक लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या-07/2026 तथा पद का नाम, ओटीआर नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर बड़े अक्षरों में लिखकर 'परीक्षा नियंत्रक, झारखण्ड लोक सेवा आयोग, सर्कुलर रोड, रांची, 834001' पर 25 अप्रैल की शाम 5 बजे तक या उससे पहले जमा करना होगा।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए जेपीएससी की ओर से जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JPSC Recruitment 2026: Vacancies for 90 Assistant Professor Posts; Applications Begin April 28
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vacancies, jpsc recruitment 2026, jpsc recruitment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved