रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी कांग्रेस विधायकों को रुपयों से तोड़ रही है। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए नड्डा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भाजपा द्वारा रुपयों के दम पर कांग्रेस विधायकों को तोडऩे के आरोप निराधार हैं। कांग्रेस विधायक सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद इस्तीफा दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा भाजपा की कांग्रेस मुक्त भारत योजना का हिस्सा है? उन्होंने कहा, कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब कांग्रेस की संस्कृति- भ्रष्टाचार, वंशवाद, वोट बैंक की राजनीति का अंत है। नरेंद्र मोदी सरकार ने इसे पा लिया है।
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर नड्डा ने कहा, हम अपनी पार्टी में प्रत्येक क्षेत्र का स्वागत करते हैं। मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) की घटनाओं के बढऩे पर भगवा पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, किसी को अपने हाथ में कानून लेने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की राजनीति में विश्वास करती है।
भाजपा झारखंड में 65 से ज्यादा सीटें जीतेगी : नड्डा
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 पैरोल पर रिहा हुए सभी कैदियों को 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया
गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार
केंद्र ने तीन राज्यों में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की
Daily Horoscope