• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झामुमो ने कोडरमा सीट पर बागी होकर चुनाव लड़ रहे प्रो. जयप्रकाश वर्मा को किया सस्पेंड

JMM has nominated Prof. who is contesting as a rebel from Koderma seat. Jaiprakash Verma suspended - Ranchi News in Hindi

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बागी प्रत्याशियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कोडरमा लोकसभा सीट पर “इंडिया” गठबंधन से बगावत कर स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। वर्मा तीसरे बागी प्रत्याशी हैं, जिनके खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। इसके पहले गठबंधन के फैसले के खिलाफ जाकर लोहरदगा सीट से चुनाव लड़ रहे विशुनपुर इलाके के विधायक चमरा लिंडा को पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जा चुका है, जबकि खूंटी सीट पर बागी प्रत्याशी पूर्व विधायक बसंत लोंगा को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से शनिवार को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कोडरमा सीट से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया है। ऐसे में उन्हें पार्टी की गिरिडीह जिला कमेटी की अनुशंसा और केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए सदस्यता से निलंबित किया जाता है।
जयप्रकाश वर्मा गांडेय विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। करीब दो साल पहले वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए थे और कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर अड़े हुए थे। इस सीट पर उनके पिता रीतलाल प्रसाद वर्मा ने पांच बार जीत दर्ज की थी।
इस बार “इंडिया” गठबंधन के तहत यह सीट सीपीआई एमएल को दी गई है, जिसने बगोदर इलाके के विधायक विनोद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यह तय माना जा रहा है कि राजमहल सीट पर बागी होकर चुनाव लड़ रहे बोरियो के विधायक लोबिन हेम्ब्रम पर भी पार्टी कार्रवाई करेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JMM has nominated Prof. who is contesting as a rebel from Koderma seat. Jaiprakash Verma suspended
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaiprakash verma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved