रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके बेटे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, "कल रात आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। देश और झारखंडवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही आदरणीय बाबा और मां हम सभी के बीच होंगे।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुछ समय पहले शिबू सोरेन के घर पर काम करने वाले कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद शुक्रवार को शिबू सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री और उनका पूरा मंत्रिमंडल मंगलवार रात से ही होम क्वारंटाइन में है। उन्होंने कैबिनेट बैठक में भाग लिया था।
राज्य में अब तक, दो मंत्रियों और छह विधायकों को पॉजिटिव पाया गया है। यहां तक कि जेल में कैद दो पूर्व मंत्री भी पॉजिटिव पाए गए हैं। (आईएएनएस)
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope