रांची। गुमला जिले जिले के भरनो प्रखंड में गुरुवार को जंगली भालू के हमले में दो किसानों की मौत हो गयी। एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में दाखिल कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया गया कि भरनो के अम्बेरा नगेसियाटोली गांव में अहले सुबह एक जंगली भालू गांव में घुस आया और उसने खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया। किसानों को भागने तक का मौका नहीं मिला। इस हमले में ललित किसान और उसके पुत्र मंगलेश्वर किसान की मौके पर ही मौत हो गयी। एक अन्य सुभाष किसान भी भालू के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। भालू के घुस आने की खबर से गांव में भगदड़ मच गयी। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गये। इस घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी गयी है।
इधर राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित तिरिल बस्ती में बुधवार की देर रात एक हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने मंगा उरांव के घर की चारदीवारी को और गेट को भी तोड़ दिया। इसके बाद यह हाथी हाई कोर्ट के नवनिर्मित बाउंड्री में घुसकर घूमता रहा। ग्रामीणों ने इस जंगली हाथी को रात दो बजे किसी तरह गांव की सीमा से बाहर खदेड़ा।बस्ती के लोगों का कहना है कि इलाके में हाथियों की चहलकदमी की जानकारी वन विभाग को दी गयी है। पिछले हफ्ते भी रांची से सटे बेड़ो में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया था। 16 अप्रैल को 11 साल का बच्चा हाथियों के हमले में बुरी तरह घायल हो गया था। उसका भी इलाज रिम्स में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी और चारा की तलाश में जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं।
--आईएएनएस
अमरनाथ यात्रा - पहले 4 दिनों में 40,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए 'दर्शन'
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, ट्रकों की आवाजाही के लिए एडवाइजरी जारी
मणिपुर में भूस्खलन से मरने वालों की की संख्या बढ़कर 42 हुई, 20 लापता
Daily Horoscope