रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम में सात ग्रामीणों की हत्या के बाद व्यथित होकर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार टालने का निर्णय लिया है, ऐसा जाहिर तौर पर कहा गया है। लेकिन सूत्रों का दावा है कि विभागों को लेकर अब भी कांग्रेस और झामुमो में सहमति नहीं बन सकी है। विपक्ष ने भी मंत्रिमंडल विस्तार टाले जाने पर कटाक्ष किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने खुद गुरुवार शाम राज्यपाल से मुलाकात कर शपथ ग्रहण के लिए नई तिथि तय करने का आग्रह किया था। राजभवन सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल राज्यपाल ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए कोई नई तिथि निर्धारित नहीं की है। शपथ ग्रहण के लिए नई तिथि का मुख्यमंत्री को ही नए सिरे से आग्रह करना होगा। इस बीच कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही शपथ ग्रहण की तिथि को लेकर राजभवन जाएंगे।
सूत्रों का कहना है कि हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, सरफराज अहमद, बैजनाथ राम, सीता सोरेन के नामों की चर्चा जोरों पर है। वहीं कांग्रेस से राजेंद्र सिंह, दीपिका पांडेय, ममता देवी, बन्ना गुप्ता और इरफान अंसारी मंत्री बनाए जा सकते हैं।
इस बीच सूत्रों का दावा है कि विभागों को लेकर अब भी कांग्रेस और झामुमो में सहमति नहीं बन सकी है। कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष पद मिलना तय माना जा रहा है, जबकि उसकी निगाह उपमुख्यमंत्री पद पर भी है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope