रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट नहीं मिलने के बाद मंत्री सरयू राय ने रविवार को जमशेदपुर ईस्ट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मंत्री सरयू राय ने बताया कि मैं जमशेदपुर ईस्ट और जमशेदपुर वेस्ट दोनों ही सीटों से चुनाव लडूंगा। मैं अपना ज्यादातर समय जमशेदपुर ईस्ट को दूंगा और मेरे समर्थक जमशेदपुर वेस्ट सीट का ध्यान रखेंगे। राय ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को बैठक करने के बाद कहा कि वह दोनों सीटों से निर्दलीय लड़ेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा ने उनके टिकट को रोक दिया है। इसके बाद राय नाराज हो गए। दोनों ही सीटों के नामांकन का आखिरी दिन सोमवार को है।
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर भी लगा हुआ है गैंगस्टर ऐक्ट, ₹50000 का इनाम भी....
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
Daily Horoscope