• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो समेत 4 नक्सली ढेर

Jharkhand: Major Success for Security Forces; 4 Naxals, Including Rs 15 Lakh Bounty-Carrying Sahadev Mahto, Killed in Encounter - Ranchi News in Hindi

रांची/ हजारीबाग । झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के सटीक इनपुट पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने शुक्रवार को चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 15 लाख का इनामी कमांडर सहदेव महतो भी शामिल है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। पुलिस को चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर नक्सलियों के एक दस्ते की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। घंटों चली इस भीषण मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मौके से महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घटनास्थल से अब तक दो एके-47 राइफल, अन्य देशी और आधुनिक हथियार, नक्सली साहित्य के अलावा दैनिक उपयोग के सामान और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में कुख्यात सहदेव महतो इलाके में कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता था।
इधर, झारखंड के पश्चिमी जिले के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा के पास चडराडेरा के जंगल में भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक दस्ते को चारों ओर से घेर रखा है और उनके भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। निगरानी के लिए आसमान से भी नजर रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस दस्ते में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा भी शामिल है और नक्सलियों की कुल संख्या सौ से ज्यादा हो सकती है।
चाईबासा के एसपी अमित रेनू ने बताया कि जंगल में सर्च अभियान अभी जारी है और फिलहाल विस्तृत अपडेट की प्रतीक्षा है। पश्चिमी सिंहभूम के इस इलाके में पिछले तीन दिनों के दौरान आईईडी ब्लास्ट और गोलीबारी की घटनाओं में सुरक्षाबलों के 6 जवान घायल हो चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: Major Success for Security Forces; 4 Naxals, Including Rs 15 Lakh Bounty-Carrying Sahadev Mahto, Killed in Encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: encounter, naxals, jharkhand, security forces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved