रांची। टाटा समूह के लिए झारखंड में लगातार असहज स्थितियां खड़ी हो रही हैं। राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जहां अपनी मांगों को लेकर टाटा के खिलाफ आंदोलनात्मक तेवर अख्तियार कर रखा है, वहीं राज्य सरकार के कुछ मंत्री टाटा समूह के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। ताजा मामला रांची में बन रहे टाटा के कैंसर हॉस्पिटल का है, जिसे पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दी गयी जमीन पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सवाल खड़ा किया है। मंत्री का कहना है कि टाटा ट्रस्ट को हॉस्पिटल के लिए जितनी जमीन दी गयी है, वह उसकी जरूरत से ज्यादा है। ऐसे में अनुपयोगी जमीन टाटा से वापस ली जानी चाहिए। मंत्री ने इसकी समीक्षा और आगे की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है। बता दें कि झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने टाटा ट्रस्ट के आग्रह पर रांची के कांके में स्टेट ऑफ आर्ट कैंसर हॉस्पिटल के लिए 23.5 एकड़ जमीन एक रुपये की टोकन मनी पर उपलब्ध करायी थी। नवबंर 2018 में इस ह़ॉस्पिटल के शिलान्यास के मौके पर टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा खुद आये थे। 302 बेड के इस प्रस्तावित हॉस्पिटल के भवन का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है और आगामी 26 जनवरी को इसका उद्घाटन होना है। बताया गया है कि फिलहाल 89 बेड का हॉस्पिटल तैयार हुआ है। बाद में इसका विस्तार कर इसकी क्षमता 302 बेड की जायेगी। अब हॉस्पिटल के उद्घाटन के पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा इसे मिली जमीन पर सवाल उठाये जाने से टाटा समूह के इस प्रोजेक्ट के प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है।
गौरतलब है कि मंत्री बन्ना गुप्ता टाटानगर जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र के विधायक हैं और पिछले कुछ दिनों से वह टाटा समूह के खिलाफ लगातार हमलावर हैं, जबकि बीते जुलाई में उन्होंने जब इस निमार्णाधीन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था तब इसे कैंसर मरीजों के लिए वरदान बताया था। इस महीने मंत्री के सुर अचानक बदल गये। उन्होंने बीते 14 नवंबर को जमशेदपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस कर टाटा पर जमशेदपुर में खेल मैदान और खाली जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। इसके बाद 16 नवंबर को जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष टाटा के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए धरना दिया कि वह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह नहीं कर रही है। मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना था कि बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर के दिन उनकी प्रतिमा पर टाटा समूह के किसी वरीय अधिकारी द्वारा माल्यार्पण न किया जाना उनका अपमान है।
टाटा समूह को जमशेदपुर और चाईबासा में भी झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का विरोध झेलना पड़ रहा है। टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स का मुख्यालय पुणे स्थानांतरित करने के खिलाफ झामुमो के आठ विधायकों और उनके समर्थकों ने बीते 17 नवंबर को टाटा के विभिन्न कार्यालयों का गेट पूरे दिन जाम कर दिया था। झामुमो ने कंपनी को ज्ञापन सौंपकर झारखंड स्थित सभी प्लांटों और कार्यालयों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय लोगों की नियुक्ति की भी मांग रखी है। इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय न लिये जाने पर पार्टी ने टाटा के खिलाफ बेमियादी आर्थिक नाकेबंदी की धमकी दी है। पिछले दिनों झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और चंपई सोरेन ने भी टाटा समूह के खिलाफ बयान दिये थे। इन दोनों मंत्रियों ने टाटा पर झारखंड के हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कुल मिलाकर, सत्ताधारी पार्टी की घेरेबंदी से टाटा के लिए पूरे झारखंड में असहज स्थितियां पैदा हो गयी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इधर, झारखंड की प्रमुख विपक्ष पार्टी भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया है कि झामुमो का विरोध किसी खास एजेंडे का हिस्सा है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का कहना है कि झारखंड जैसे गरीब राज्य के लिए टाटा का कैंसर अस्पताल संजीवनी का काम करेगा, पर असंवेदनशील हेमंत सरकार का रवैया निराशाजनक है। अब कैंसर अस्पताल पर भी वह ग्रहण लगाने के फेर में है।
रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा है कि अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अब हेमंत सरकार इसे रोकने पर आमादा है। एक तो सरकार खुद कुछ कर नहीं रही, ऊपर से जो कार्य हो रहे हैं, उसे रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वास्थ्य मंत्री को अपना फैसला वापस लेना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतर कर विरोध किया जायेगा। भाजपा के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि कोई मुझे समझाये कि अस्पताल बन जाने के बाद बची जमीन पर टाटा ट्रस्ट दुकान खोलेगा या अपना बंगला बनायेगा? एक तरफ सरकार मंत्रियों के बंगले के लिए कई एकड़ जमीनें दे रही है तो दूसरी तरफ टाटा के कैंसर हॉस्पिटल को दी गयी जमीन को अनुपयोगी बताना अजीबोगरीब है।
--आईएएनएस
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
'हनुमान अंश' की सफलता पर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं-ये किसी चमत्कार से कम नहीं
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
करिश्मा कपूर ने याद किया आरके स्टूडियो का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
10 सितंबर का पंचांग: सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्यापार बढ़ाने और 2030 आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर चर्चा हुई: पीएम मोदी

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 12/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope