रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में झामुमो, राजद, और कांग्रेस का गठबंधन भाजपा से आगे चल रहा है। झामुमो गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके बाद जेएमएम कार्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 28 सीटों पर और झामुमो गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि आजसू 4 , जेवीएम 3 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 81 सीटों के रुझान सामने आए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बीच प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी ) से आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से 500 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इधर, लातेहार से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम भी आगे चल रहे हैं।
अभिनेता गोविंदा की राजनीति में एंट्री: CM एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope