इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि भाजपा पिछले चुनाव की तर्ज पर 72 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब
है कि भाजपा और आजसू में पेच कई दूसरे दलों के विधायकों के भाजपा में
शामिल होने के बाद ज्यादा फंसा है। सूत्रों का कहना है कि लोहरदगा, सिसई,
चंदनकयारी, टुंडी, हटिया, मांडु जैसी कई सीटें हैं, जहां दोनों दलों की
दावेदारी है। ऐसे में स्थिति फंस गई है।
आजसू सूत्रों का दावा है कि
पार्टी विधानसभा की 12 से 15 सीटों पर दावेदारी की है। पार्टी भाजपा के
साथ 'पोस्ट पोल एलायंस' का प्रस्ताव भी दे सकती है।
हाल के दिनों
में भाजपा ने दूसरे दलों के विधायकों को जिस तरह अपने पाले में किया है,
उससे आजसू खुद को असहज महसूस करने लगा है। विपक्ष के जो विधायक भाजपा में
शामिल हुए हैं, उनमें से कम से कम दो सीटों पर आजसू की मजबूत दावेदारी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope