• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड : बोकारो में रुपयों से भरा एटीएम उखाड़ ले भागे अपराधी

Jharkhand: Criminals ran away after uprooting ATM full of money in Bokaro - Ranchi News in Hindi

रांची। झारखंड के बोकारो जिले के कसमार में अपराधी बैंक ऑफ इंडिया की एक एटीएम उखाड़ ले गए। इस एटीएम में एक दिन पहले ही 14 लाख रुपए डाले गए थे। घटना रविवार रात की है। यह एटीएम बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग एनएच 23 पर कमलापुर में स्थित है। यहां कोई भी गार्ड नहीं है। सोमवार की सुबह एटीएम पहुंचे एक ग्राहक ने देखा कि शटर उठा हुआ है और एटीएम गायब है। ग्राहक ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। थाने को भी सूचित किया गया।
इसके बाद कसमार थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। चोरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के होटलों और पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस को बताया गया कि एटीएम में रकम डालने वाली एजेंसी ने एक दिन पहले ही इसमें 14 लाख की रकम डाली थी।
बता दें कि 27 जुलाई को हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरसोत में अपराधी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक एटीएम उखाड़ ले गए थे। इससे पहले 18 जनवरी को चोरों ने पेटरवार बाजार में मेन रोड किनारे लगे एचडीएफसी बैंक की एटीएम मशीन की चोरी कर ली थी।
एटीएम उखाड़कर ले जाने की ज्यादातर घटनाओं में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: Criminals ran away after uprooting ATM full of money in Bokaro
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, ranchi, bokaro, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved