रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच झारखंड का 'दाल-भात केंद्र' असहायों और निर्धनों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दाल-भात केंद्रों की सफलता के बाद मंगलवार से रांची में 'मुख्यमंत्री रसोईघर' की शुरुआत भी कर दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झारखंड में 377 दाल-भात केंद्र पहले से चल रहे थे, जहां पांच रुपये का भुगतान कर लोग भरपेट भोजन करते थे। सरकार ने लॉकडाउन की स्थिति में 498 दाल-भात केंद्र शुरू करने का निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर सभी नए विशेष दाल-भात केंद्र शुरू करने की बात कही गई है।
राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री रामेश्वर उरांव ने सभी जिला के उपायुक्तों को कुछ दिन के अंदर ही हर जिले में जगह चिन्हित कर वहां केंद्र खुलवाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव
राहुल गांधी का राजस्थान दौरा रद्द, 'नेतृत्व संगम शिविर' में नहीं होंगे शामिल
Daily Horoscope