रांची। धनबाद जिले में एक बार गर्ल के साथ नाचने के मामले में झारखंड के एक पुलिस अफसर को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी सूचना दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महुदा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी नंद किशोर सिंह का एक वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को देर रात कार्रवाई हुई। इस वीडियो में किशोर एक बार गर्ल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं और उस दौरान उनके बदन पर सही से कपड़े भी नहीं थे।
वीडियो देखे जाने के बाद धनबाद के पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी से इस घटना की जांच करने को कहा।
साल 2018 में महुदा पुलिस स्टेशन में प्रभारी अधिकारी के रूप में सिंह को तैनात किया गया था।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope