रांची । झारखंड की राजधानी
रांची के रहने वाले और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी
ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस
बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से धोनी के लिए
फेवरवेल मैच रांची में आयोजित करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार की शाम जारी एक आधिकारिक बयान में
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, "देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण
देने वाले माही (महेंद्र सिंह धोनी) ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से
संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को अब हम नीली जर्सी
पहने नहीं देख पाएंगे। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता
हूं।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बीसीसीआई से अपील करते हुए आगे कहा, "हमारे माही का
एक फेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने। बीसीसीआई से अपील
करना चाहूंगा। माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा
झारखंड करेगा।"
शांत स्वाभाव के लिए मशहूर धोनी ने अपनी अंदाज के
मुताबिक ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शांतिपूर्वक अपने संन्यास का
ऐलान कर दिया।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope