• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड : मौजूदा 4 सांसदों के टिकट काट सकती है BJP, दिल्ली मीटिंग में फैसला

JHARKHAND: BJP can cut tickets for 4 MP, decision in meeting - Ranchi News in Hindi

रांची। लोकसभा चुनाव में चूंकि जीतने की क्षमता को उम्मीदवारी का मुख्य मानक माना जा रहा है, लिहाजा झारखंड में सत्ताधारी भाजपा अपने कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है। झारखंड भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ नई दिल्ली में एक बैठक की।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि नेताओं ने कम से कम चार लोकसभा सांसदों -रांची से राम टहल चौधरी, धनबाद से टी.एन. सिंह, कोडरमा से रविंद्र कुमार रे और खूंटी से करिया मुंडा- के टिकट काटने पर चर्चा की। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा के स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को टिकट दिया जा सकता है।

लोहरदगा से लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश ओरांव और भाजपा विधायक शिवशंकर ओरांव से खतरा है। झारखंड में पहली बार भाजपा आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने गिरीडीह सीट आजसू को दे दी है और राज्य की 14 में से 13 सीटों पर खुद चुनाव लड़ रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JHARKHAND: BJP can cut tickets for 4 MP, decision in meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand bjp can cut tickets for 4 mp, decision in meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved