पहले चरण में प्रमुख उम्मीदवार :
इस चरण में चुनाव लड़ रहे
प्रमुख उम्मीदवारों में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी,
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता
पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भानु प्रताप शाही शामिल हैं।
पहले चरण
में भाजपा 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी
को समर्थन दे रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय
जनता दल (राजद) गठबंधन के तहत लड़ रहे हैं और इनमें झामुमो चार, कांग्रेस
छह और राजद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। नौ सीटों पर भाजपा और झामुमो,
कांग्रेस और राजद गठबंधन के बीच सीधी लड़ाई है।
तीन सीटों पर
त्रिकोणीय मुकाबला है। इनमें लोहरदगा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अब भाजपा विधायक
सुखदेव भगत और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन उम्मीदवार नीरू भगत के बीच
मुकाबला है।
हुसैनाबाद सीट पर मुकाबला चतुष्कोणीय है। यहां पूर्व
मंत्री और राकांपा उम्मीदवार कमलेश ने मतदाताओं को आकर्षित किया है। वह मधु
कोड़ा सरकार में मंत्री थे और घोटालों के विभिन्न मामलों में जेल गए थे।
--आईएएनएस
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope