रांची। झारखंड के चुनावी दंगल की तिथि नजदीक आने के साथ ही सभी दलों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। सभी दल अपने जिताऊ योद्धाओं को चुनावी दंगल में उतारने के लिए गहन विचार-विमर्श में जुटे हैं। इसे लेकर चुनावी दंगल में उतरने वाले राष्ट्रीय दलों की राजनीति तो पूरी तरह राज्य की राजधानी को छोडक़र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिफ्ट हो गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झारखंड की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हो या कांग्रेस दोनों दलों के बड़े नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर दिल्ली में ही लगेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय सहित कई बड़े नेता तो दिल्ली में पहले ही जमे थे, गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित भाजपा के करीब सभी बड़े नेता दिल्ली रवाना हो गए। भाजपा झारखंड चुनाव प्रभारी ने गुरुवार को दिल्ली जाने के क्रम में रांची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि राज्य के नेता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में भाग लेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope