रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ने पलामू में एक रैली में कहा, भाजपा अपने वादे को पूरा करती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोग कहते थे कि भाजपा केवल वादे करती है लेकिन हमने सभी वादे पूरे किए हैं। अब (अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद) एक कानून है। अब देश में एक कानून है। हमने तीन तलाक को समाप्त करने के लिए कानून बनाया। अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
यह कहते हुए कि भाजपा ने दूसरी सरकारों से तेजी से कार्य किया है, उन्होंने वादा किया कि देश में 2022 तक हर परिवार के पास अपना घर होगा। उन्होंने कहा, गरीब लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंच पाएगा। मैं मुख्यमंत्री रघुबर दास को मुफ्त सिलेंडर के साथ-साथ गैस स्टोव प्रदान करने के लिए शुक्रिया कहूंगा।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope